अयोध्या, जनवरी 8 -- अयोध्या, संवाददाता। तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई है इसलिए यह कहना वाजिब होगा कि ठंड का रुतबा अभी कायम है। क्योंकि गलन और शीतलहर से लोग परेशान हैं। शरीर का खुला अंग बर्फ की तरह ठंडा हो जा रहा है। शुक्रवार को भास्कर भगवान के निकलने से कुछ राहत मिली। जिससे कुछ देर के लिए लोग घूमने के लिए निकले। ठंड का असर एक स्थान पर खड़े रहने के वक्त रहा वाहन से चलते समय नहीं। इंसान ही नही जानवर भी अब ठंड से परेशान हो चुके हैं। मौसम विभाग ने अभी राहत की उम्मीद से इंकार किया है। इस बार ठंड का मौसम एक समान रूप में कई दिनों से है। यानी तापमान बढ़ कम रफ्तार से रहा लेकिन घटने की प्रकिया लगभग दिनों में दिख रही है। पिछले आंकड़ों पर गौर करें तो 13 नवंबर को रात का तापमान एकाएक गिरकर 10 डिग्री हो गया था इसी के साथ गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी थी। ताप...