महाराजगंज, जनवरी 3 -- महराजगंज, निज संवाददाता। शुक्रवार को सुबह की भीषण ठंड के बाद दोपहर में हल्की धूप निकलने के बाद भी जिलेभर के लोग परेशान रहे। सुबह में गलन, कोहरे व पछुआ हवाओं ने लोगों को ठंड में घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया। पर दोपहर में मौसम के साफ होने के बाद धूप निकलने पर जिलेभर के लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मौसम के साफ होते ही दिन का अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस से चढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पर लगातार कोहरा गिरने से न्यूनतम पारा 8 डिग्री तक लुढ़क गया। हर दिन की भांति शुक्रवार को भी सुबह के पहर में बर्फीली हवाओं का प्रकोप शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में हावी रहा। इस दौरान बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने को मजबूर कर दिया। पर दोपहर में मौसम के साफ होते ही हल्की धूप निकलने पर लोगों की चहल-पहल काफी बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.