मोतिहारी, जनवरी 6 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता । कड़ाके की ठंड के बीच धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बावजूद वातावरण में ठंड की तीव्रता बरकरार रही। बर्फीली हवा चलने से धूप की गर्माहट भी बेअसर रही। सुबह से लगातार पछुआ हवा का जोर रहा। हवा की तेज रफ्तार से ठंड का सितम बरकरार रहा। लोग गर्म वस्त्र पहने अपनी दिनचर्या में व्यस्त दिखे। हालांकि धूप निकलने से चहुंओर चहल पहल बढ़ गई। सड़कों पर आवागमन बढ़ गया। बाजार में ग्राहकों की संख्या दिखने लगी। लेकिन शाम ढलने के साथ फिर ठंड का कहर तेज हो गया। लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। घरों में अलाव जला ठंड से राहत की कोशिश में लोग जुटे दिखे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...