चंदौली, फरवरी 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिले में इधर तीन दिनों से ठंड का असर तेज हो गया है। रविवार को भी हल्के बादल छाने से सुबह से अब तक धूप नहीं निकली। जिससे गलन है। जिले में सुबह नौ बजे तक घना कोहरा होने के कारण दृश्यता 20-25 मीटर तक रही। इससे सुबह वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आए। मौसम में बदलाव से सुबह नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। इसके बाद हल्की धूप निकली लेकिन फिर हल्के बाद और धुंध छा गया। जिससे ठंड का असर तेज होने लगा। रविवार को सुबह 11.30 बजे तक अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 12 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि शनिवार को दोपहर 12 बजे तक अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.