चित्रकूट, मार्च 22 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में दो दिन पहले हल्की बारिश होने के बाद रविवार को तेज धूप निकली। जिससे किसानों ने राहत भरी सांस ली। हालांकि मौसम विभाग ने 22 मार्च रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसान फसलों की कटाई-मंडाई में तेजी से जुटे हैं।बीते शुक्रवार की देर शाम जिले में हल्की बारिश हुई थी। जिससे खेत-खलिहानों में कटी पड़ी फसल भीग गई थी। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलने से खेतों में खड़ी फसल गिर गई। हालांकि इसके बाद बारिश न होने से किसानों को राहत मिली। रविवार को सुबह से ही तेज धूप रही। बारिश से भीगी फसल को किसान धूप में सुखाने के लिए फैलाने में जुटे रहे। ताकि सूखने के बाद थ्रेसिंग कराई जा सके। मौजूदा समय पर रबी की फसलों की कटाई का दौर चल रहा है। किसान मौसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.