धूप-छांव के बीच बोलबम के जयघोष से गूंजता रहा कांवरिया मार्ग
मुंगेर, अगस्त 18 -- तारापुर/असरगंज,निज संवाददाता। सावन के तीसरे सोमवार को धूप-छांव के बीच कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की ओर पैदल बढ़ता रहा। कांवर में गंगाजल लेकर बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करने के संकल्प के साथ कांवरियों में गजब का उत्साह और भक्ति देखने को मिली। उमस भरी गर्मी और तीखी धूप भी कांवरियों के भक्तिभाव पर असर नहीं डाल सकी। कांवरिये पूरे जोश और उत्साह के साथ बोल बम का जयघोष करते हुए बाबा की आराधना में लीन होकर देवघर की ओर कूच करते रहे। यह भी पढ़ें- 105 किमी की पैदल यात्रा पर निकला कांवरियों का जत्थाकांवर यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह बीच-बीच में हुई बारिश की फुहार और आसमान में छाए बादलों ने कांवरियों को गर्मी से राहत दी। इससे उनकी पैदल यात्रा में उत्साह और ऊर्जा का संचार होता रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.