बुलंदशहर, जुलाई 4 -- जनपद में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से शनिवार को भी राहत नहीं मिल सकी। सुबह के समय आसमान में छाए बादलों और ठंडी हवाओं ने राहत की उम्मीद तो जगाई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। धूप-छांव के खेल के बीच हुई हल्की बूंदाबांदी ने उमस से पसीने से तर-बतर हो गए। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री पर दर्ज किया गया। शनिवार सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही, जिससे लोगों को लगा कि तपिश से राहत मिलेगी। लेकिन दोपहर होते-होते मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई। हवा बंद होने और नमी का स्तर बढ़ने के कारण उमस का ग्राफ अचानक बढ़ गया। कूलर और पंखे भी इस चिपचिपी गर्मी के आगे बेअसर साबित हुए। सप्ताह के अंत में बाजार और सड़कों पर निकले लोग गर्मी से बचने के लिए छांव औ...