बुलंदशहर, जून 10 -- जिले में गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बुधवार को सुबह से ही लोग पसीने से तर-बतर नजर आए और दोपहर होते-होते धूप इतनी प्रचंड हो गई कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। आसमान से बरसती आग के कारण लोग झुलसने को मजबूर हो गए और आलम यह है कि कूलर-पंखा भी राहत देने में नाकाम साबित रहे। जिससे गर्मी में लोग बैचेन नजर आए। बुधवार को सुबह से लोग गर्मी में पसीनों से भीगे रहे। दिन बढ़ने के साथ गर्मी के तेवर बदल गए। आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप में लोग झुलस गए। यह भी पढ़ें- धूप-छांव के बीच प्रचंड गर्मी का सितम, 41 डिग्री पहुंचा तापमान तपिश के चलते खुले में निकलना मुश्किल हो गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण दोपहर के समय मुख्य बाजारों और सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। जो लोग बेहद जरूरी काम से बाहर निकले, वे धूप से बच...