पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सोमवार को मौसम शुष्क बना रहा। सुबह कुहासा छाया रहा। धूप खिलने के साथ ही कुहासा छंट गया। सुबह 8 बजे तक कुहासा छाया रहा। कुहासा के कारण विजिब्लिटी 600 मीटर दर्ज किया गया। सोमवार को दिन भर बादल छाया रहा। जिस कारण धूप छांव लगा रहा। पछुआ हवा के कारण कनकनी बनी रही। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश की संभावना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...