अलीगढ़, मई 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार का मौसम पूरे दिन धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली करता रहा। मौसम विभाग की ओर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। हालांकि सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा जमा रहा। लोगों को कई बार लगा कि तेज बारिश हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सुबह के समय मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा। हल्की ठंडी हवा और बादलों की मौजूदगी से लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। कई इलाकों में आसमान पूरी तरह बादलों से ढका नजर आया। इसके चलते बाजारों और सड़कों पर निकले लोग भी बारिश की संभावना को लेकर सतर्क दिखाई दिए। यह भी पढ़ें- अगले 48 घंटे मौसम रहेगा मेहरबान, बादल व बारिश से मिलेगी राहत दोपहर के समय भी मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। तेज धूप निकलने के कुछ देर बाद फिर बा...