धूप-छांव के बीच गर्मी से पसीने छूटे, बारिश की बनी रही संभावना
बुलंदशहर, जून 19 -- बुलंदशहर। जनपद में मौसम के मिजाज में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को सुबह से ही सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह के सयम ही तीखी धूप निकलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का अहसास होने लगा और जरूरी काम से बाहर निकले लोग पसीने से तर-बतर नजर आए। चढ़ते पारे और तपिश के कारण दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया और लोग छांव तलाशते दिखे, लेकिन उमस से राहत नहीं मिल सकी। गुरुवार को सुबह से गर्मी ने लोगों को हाल-बेहाल कर दिया। दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी का असर बढ़ गया। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इसके बाद कभी तेज धूप तो कभी छांव की स्थिति बनी रही। इस धूप-छांव के खेल के बीच करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.