बांका, मई 31 -- बांका, एक संवाददाता। बांका जिले में रविवार को मौसम का लगातार बदलता हुआ रूप देखने को मिला। सुबह तेज धूप निकलने के बाद दिनभर धूप और छांव का खेल जारी रहा। कभी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे तो कभी चल रही ठंडी हवाओं ने राहत पहुंचाई। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को दिनभर बदलते मौसम का अनुभव होता रहा। यह भी पढ़ें- फिर से लोगों को बेचैन करने लगी उमस भरी गर्मीमौसम की स्थिति रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने के बावजूद वातावरण में नमी रहने से उमस का असर महसूस किया गया। वहीं बीच-बीच में चल रही ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। यह भी पढ़ें- उमस बढ़ाएगी परेशानी, देर रात बूंदाबांदी के आसारबिजली की समस्या मौसम में ...