नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- हिमाचल प्रदेश में मानसून अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 22 सितंबर तक मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है, हालांकि इस दौरान भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। 17 और 18 सितंबर को मानसून कुछ अधिक सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर बारिश तथा गरज-चमक हो सकती है। इसके बाद 19 से 22 सितंबर तक मानसून की गतिविधियां धीमी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इस महीने के अंतिम सप्ताह में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रदेश से वापस होने की संभावना है। बुधवार सुबह से शिमला सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। पिछले 24 घंटों में भी बारिश सीमित रही। धर्मशाला में 31.1 मिलीमीटर, मुरारीदेवी में 26 मिलीमीटर, गोहर में 12 मिलीमीटर, निचार में 12 मिलीमीटर और कसौली में 10 मिलीमीटर बारि...