हाथरस, दिसम्बर 24 -- हाथरस। बीते दिनों देखने को मिले कोहरे के सितम और प्रचंड सर्दी के बाद को कोहरे का कहर थमने और मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर जनजीवन पर पटरी पर लौटता नजर आ रहा है। मौसम साफ रहने का असर सरकारी अब सरकारी कार्यालयों और अस्पताल में साफ दिखाई दे रहा है। बुधवार को शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। सुबह से ही पर्चा, दवा काउंटर और ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। मरीजों को चिकित्सक को दिखने के लिए काफी देर इंतजार करना पड़ा। बता दें कि बीते दिनों कई दिनों तक मौसम का मिजाज काफी बिगड़ रहा था। समूचा शहर कोहरे के आगोश में सिमटा रहा था। धूप के दर्शन नहीं होने की वजह से ठंड के तेवर और ज्यादा प्रचंड हो गए थे। कोहरे और ठंड के डबल अटैक के चलते जनजीवन पूरी तरह...