अररिया, जनवरी 1 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। साल 2025 के अंतिम दिन बुधवार को धूप खिलने से लोगों को भीषण ठंड व कोहरे से राहत मिल गई। फारबिसगंज अनुमंडलीय क्षेत्र सहित पूरे सीमांचल के लोग बीते एक पखवाड़े से भीषण ठंड व कोहरे से परेशान नज़र आ रहे थे, लेकिन साल के अंतिम दिन सूर्य भगवान के दर्शन होने से लोगों को काफी राहत मिल गई है। लोग नववर्ष के स्वागत को लेकर काफी आतुर है। बुधवार को शहर के बाजारों में काफी गहमागहमी दिखाई पड़ी। लोग घरों से निकलकर नववर्ष के जश्न एवं स्वागत के लिए जमकर खरीदारी की। इधर मौसम साफ होने व धूप खिलने से शहर के होटल व रेस्टोरेंट कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक दिखाई दी। लोगो ने कहा कि बीते एक पखवाड़े से ठंड व कोहरे की मार से उनका कारोबार चौपट हो रखा था,मगर नववर्ष से एक दिन पूर्व मौसम खुशनुमा होने से उनके कारोबार में अच्छी खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.