किशनगंज, दिसम्बर 26 -- किशनगंज। संवाददाता जिले में भीषण ठंड का कहर जारी है, सुबह घना कुहासा छाया रहा, ठंडी हवा की वजह से जनजीवन प्रभावित है। शुक्रवार सुबह 10 बजे धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरुर मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शाम ढलते ही वातावरण एक बार फिर कोहरे की चादर में लिपट गया। इससे पहले सुबह के समय लोगों को अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने जिले में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया है। 10 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक हल्की धूप निकली पर इससे तापमान में बड़ा बदलाव नहीं हुआ। धूप में तपिश बिल्कुल नहीं थी। लेकिन लोगों को ठंड से राहत जरुर दे रहा था। इसके विपरीत दिन का तापमान एक डिग्री कम दर्ज किया गया। इसके साथ ही पछुआ हवा से कनकनी बढ़ी रही। मौसम वैज्ञानिक ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.