रांची, सितम्बर 5 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची समेत पूरे झारखंड में बीते कुछ दिनों से जारी झमाझम बारिश के दौर से राहत मिल गई है। शनिवार को धूप खिलने से मौसम सुहावना रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलने से तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी। हालांकि, नौ सितंबर से मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। इस दौरान पलामू प्रमंडल, गुमला और लोहरदगा समेत कई जिलों में बादल छाने और झमाझम बारिश होने का अनुमान है। फिलहाल मानसून के सुस्त पड़ने से बारिश की कमी बढ़कर दो फीसदी पर पहुंच गई है, जिसे सामान्य माना जाता है। वहीं, रांची में अब तक 972.2 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत (855.9 मिमी) से 14 प्रतिशत अधिक है。

मौसम की स्थिति मौसम साफ होते ही शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 30.0 डिग्री और न्...