सुल्तानपुर, मार्च 31 -- सुलतानपुर। जिले में तेज धूप व तेज हवा के कारण लू चलने लगा है। जिससे दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल होने लगा है। तापमान में इजाफा होने से गर्मी बढ़ गई है। पंखा चलने के बाद भी गर्मी से राहत नही मिल पा रही है। जनपद में रोजाना मौसम बदल रहा है। मंगलवार को सुबह बादल होने के बाद तेज धूप हो गई। जिससे दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई है। तेज धूप के कारण खुले आसमान में नीचे रहना मुश्किल हो गया है। हवा की गति तेज होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में दोपहर में बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। तापमान में बदलाव होने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस हो गई। इससे आर्द्रता अधिकतम 82 व न्यूनतम 41 फीसदी रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.