धूप के तपिश से गर्मी और तापमान बढ़ रहा
हरिद्वार, मई 16 -- धर्मनगरी में शनिवार को लोग धूप की तपिश से परेशान रहे। गर्म हवाओं के बीच दोपहर के समय आवाजाही में दिक्कत हुई। वहीं, बढ़ती गर्मी के साथ अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। शाम को लोग गर्मी से जूझते रहे। रात को भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। उधर, मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। यह भी पढ़ें- धूप के तपिश से गर्मी और तापमान बढ़ रहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.