हाथरस, जून 19 -- हाथरस। प्रचंड गर्मी के सितम का सामना कर रहे लोगों को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गुरुवार दिन में कई बार मौसम करवट बदलता दिखा और कभी छांव रही तो कभी तेज धूप खिली। आसमान में बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन बारिश नहीं हुई। पूरे दिन तपिश और उमस की वजह से लोग परेशान रहे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव के तेवर काफी ज्यादा प्रचंड दिखाई दिन। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूरज की तपिश और उमस का सितम बढ़ता गया। सुबह नौ बजे से ही आसमान से आग बरसना शुरु हो गई। जिसके चलते लोग बेहाल रहे। सुबह 11 बजे तो लोग गर्मी से इस कदर परेशान रहे वह वाहन निकलने से बचते नजर आए। जरुरी काम होने पर जो लोग बाहर निकले वह पूरी तरह से धूप से बचाव के स...