बस्ती, जून 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिला। दिन चढ़ने के साथ सूर्य की तपिश बढ़ती गई, जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- तीखी धूप व उमस ने लोगों को किया बेहाल गर्मी के उपाय दोपरह के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग धूप से बचाव के लिए विभिन्न उपाय करते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में लोग तौलिया, गमछा, हेलमेट और धूप का चश्मा लगाकर आवागमन करते दिखाई दिए। वहीं महिलाएं छाता और स्टॉल का सहारा लेकर धूप से बचने का प्रयास करती दिखीं। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल भी कम...