कानपुर, जून 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। मौसम का मिजाज हर दिन रंग बदल रहा है। बुधवार सुबह से ही तेज धूप के साथ हवा बंद रहने से लोग उमस से बेहाल रहे। दोपहर के समय भीड़-भाड़ वाले स्थान सूने हो गए। तेज धूप के कारण गला तर करने को वॉटर कूलरों पर भी लोगों की भीड़ लगी दिखी। वहीं तल्ख धूप से बचाव को लोग पेड़ों की छांव तलाशते नजर आए। हवा में नरमी का स्तर कमजोर पड़ने से उमस भरी गर्मी का असर कमजोर नहीं हो रहा है। तल्ख धूप के चलते गर्मी का प्रभाव चरम पर जा पहंुचा है। दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही से तल्क धूप से कुछ देर राहत मिली। बुधवार सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को छांव में दुबकने को विवश कर दिया। यह भी पढ़ें- बारिश को लेकर उदासीन हो गए हैं किसान, खेती के प्रति बढ़ी चिंतागर्मी का प्रभाव दोपहर के समय 40 डिग्री तक पहुंचा तापमान दोपहर बाद ब...