भदोही, मार्च 11 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का रुख अब तल्ख होने लगा है। दो दिन तक धुंध छाया रहा, लेकिन बुधवार की सुबह धूप सुबह से ही तीखा होने लगा था। मौसम विभाग की माने तो दिन में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री चेढ़ेगा तो न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दो दिन हल्का धुंध छाने से किसान चिंतित थे। लेकिन बुधवार को सुबह दस बजे ही धूप इतना तेज हो गया कि घर में बैठे लोग भी पंखा चलाने को विवश हो गए। रात्रि में भी पंखा तेज गति से चलने लगा है। सुबह 11 बजे के बाद धूप इतना तेज हुआ कि लोग पंखा के नीचे बैठने को विवश होने लगे। स्कूलों में छुट्टी होने के बाद घर पहुंचे बच्चे गर्मी से हांफने लग जा रहे हैं। ऐसे में फ्रीज का पानी सेवन कर नौनिहाल बीमार पड़ जा रहे हैं। बदलते मौसम में सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकत...