बलिया, फरवरी 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मौसम का तेवर तल्ख होता जा रहा है। सुबह-शाम को गलन अब काफी कम हो गया है। मौसम में आ रहे बदलाव से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सरकारी अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों को अस्पताल पहुंचा दे रही है। धूप इतना तल्ख हो रहा है कि आधे एक घंटे में ही लोग चकरा जा रहे हैं। दोपहर में छुट्टी होते ही स्कूली बच्चे आइस्क्रीम, कोल्डडिं्रक और बर्फयुक्त गन्ना रस का सेवन कर बीमार पड़ जा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार को तीखी धूप से अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री तक दर्ज किया गया। 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पक्षुआ हवा चलता रहा। अधिकतम आद्रता सौ तो न्यूनतम 30 फीसदी तक बना रहा। मौसम में आ रहा बदलाव लोगों क...