पलामू, जनवरी 6 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। कड़ाके की ठंड और कनकनी के बीच मंगलवार को 11 बजे के बाद धूप निकलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। समाहरणालय परिसर में संचालित कई विभागों के कर्मचारी धूप का आनंद ले रहे थे। क्योंकि कई दिनों की ठंड और कोहरे के बाद धूप निकलने से उन्हें राहत मिली थी, जिससे वे अपने कार्यालयों से बाहर निकलकर धूप सेंकते और राहत महसूस करते दिखे। विभागों के कर्मी धूप का आनंद लिया और इसके बाद अपने-अपने काम में ध्वस्त हो गए। कई विभाग के कर्मी आपस में चर्चा कर रहे थे कि कनकनी हिला कर रख दिया है। इतनी कनकनी पड़ रही है कि हाथ भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली है। कर्मियों ने चर्चा करते हुए कहा कि धूप तो निकला है,परंतु शाम में फिर से कनकनी सताएगी। एक दूसरे का कुशल झेम भी पूछते नजर आएं। ठंड और शीतलहरी के कारण...