बरेली, फरवरी 23 -- मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और ठंड का असर करीब विदाई की तरफ है। दिन में ठंड करीब गायब हो गया है लेकिन रात में हल्की ठंड है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। दिन में अधिकतम तापमान 26.8 और रात में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले एक सप्ताह तक तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। रविवार को सुबह से तेज धूप निकली और इसका असर तापमान पर दिखा। दिन में तापमान सामान्य से अधिक रहा। इसके चलते ठंड का असर न के बराबर रहा। ऊनी वस्त्र दिन में पहनना कम हो गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले एक सप्ताह तक मौसम में खास बदलाव नहीं होगा। दिन और रात का तापमान सामान्य रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.