शाहजहांपुर, जून 10 -- शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में दयानंद योग केंद्र पर बुधवार को पांच दिवसीय हड्डी रोग निवारण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक एवं सत्यानंद अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि लगातार एसी कमरों में रहने की आदत हड्डियों को कमजोर कर रही है। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक धूप लेना जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर में विटामिन-डी का निर्माण होता है। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इस दौरान डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा को योग सम्मान देकर सम्मानित किया गया। संध्या सक्सेना ने भजन प्रस्तुत किया, जबकि विभिन्न योग प्रशिक्षकों ने साधकों को सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, त्रिकोणासन, मार्जरी आसन, तिर्यक भु...