बिहारशरीफ, अप्रैल 6 -- धूप और बारिस से बचाव के लिए कोर्ट में बनेंगे शेड नालंदा निरीक्षी न्यायाधीश ने बिहारशरीफ कोर्ट का किया निरीक्षण पर्यावरण व साफ सफाई पर दिया जोर वकीलों के लिए होगी पार्किंग की व्यवस्था फोटो : जज केके 10 : बिहारशरीफ व्यवहार न्यायालय का सोमवार को निरीक्षण करते पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय व अन्य। बिहारशरीफ, विधि संवाददाता। पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश सह निरीक्षी न्यायाधीश राजीव राय ने बिहारशरीफ सिविल कोर्ट का सोमवार को न्यायिक कार्यों का निरीक्षण किया। वे सुबह नौ बजे पहुंच पूरे कोर्ट परिसर का गहन निरीक्षण किया। इसके पहले उन्हें कोर्ट पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने रिकॉर्ड रूम, ई-सेवा केंद्र, खाली पड़े जगह की स्वच्छता का जायजा लिया। इस दौरान वकीलों व जजों को होने वाली पर...