बांका, जून 20 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार को मौसम का मिजाज पूरे दिन बदलता रहा। सुबह से ही धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। कभी तेज धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हुई तो कभी बादलों की आवाजाही से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिनभर करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही, जिससे वातावरण में हलचल बनी रही। जिससे आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत रहने के कारण उमस का असर अधिक महसूस किया गया।

दोपहर का मौसम दोपहर के समय तेज धूप और नमी के कारण बाजारों तथा सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य रूप से देखी गई। हालांकि शाम होते-होते बादलों की मौजूदगी से ...