संतकबीरनगर, अप्रैल 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में पिछले एक सप्ताह से जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। आसमान से आग बरस रही है और तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और जरूरी काम होने पर ही वह घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रहीं हैं। विशेषज्ञ भी दोपहर में घर से न निकलने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- तपती दोपहरी ने थामी रफ्तार, गर्म हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और थकान के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप ...