गंगापार, मई 13 -- भीषण गर्मी, तेज धूप और झुलसाती दोपहर में जनगणना कार्य में लगे प्रगणक विश्वनाथ सिंह एवं उमेश प्रसाद आदिवासी व अन्य प्रगणक घर-घर पहुंचकर नागरिकों की जानकारी एकत्र कर जनगणना में मशगूल हैं। जनगणना देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है, जिसके माध्यम से जनसंख्या, सामाजिक स्थिति, शिक्षा, रोजगार और अन्य आवश्यक आंकड़े एकत्र किए जाते हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर भविष्य की योजनाएं तैयार होती हैं और सरकार द्वारा विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...