गंगापार, अप्रैल 29 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा क्षेत्र के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित सरकारी गोशाला में कुल 182 गोवंश सरकारी अभिलेखों के अनुसार रखे गए हैं। बुधवार को दोपहर इस गोशाला के तमाम गोवंश भीषण धूप में खड़े और जमीन पर पड़े सूखे भूसे खा रहे थे। अभिलेखों के अनुसार गोशाला में कुल पांच गोपालक नियुक्त हैं, लेकिन बुधवार को इस गोशाला में इकलौते गोपालक अमर बहादुर मौजूद मिले। चरही में भी केवल सूखा भूसा पड़ा था और उस भूसे में ही खड़े होकर गोवंश भूसा खा रहे थे।गोबर निस्तारण की व्यवस्था गोशाला में गोबर निस्तारण की खास व्यवस्था न होने से काफी गंदगी रही। गोशाला के पहाड़ी मैदान में प्रसव पीड़ा से तड़पती एक गाय जमीन पर पड़ी थी और उसका आधा बच्चा उसके नीचे दबा हुआ था। पशुपालक अमर बहादुर ने बताया कि गाय के बीमारी की सूच...