गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर के मौसम में सोमवार को हल्का बदलाव देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण लोगों को चिलचिलाती धूप से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, दोपहर बाद बादल छंट गए और मौसम साफ होते ही तेज धूप और उमस ने फिर से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस था। हवा में नमी (उमस) अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपाती गर्मी का ज्यादा अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 12 और 13 मई को गुरुग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों (एनसीआर) में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छा...