सिद्धार्थ, जून 15 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लोग मानसून की राह देख रहे हैं। हर दिन सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तापमान में उतार-चढ़ाव और बारिश नहीं होने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। गर्म हवा और उमस से लोग घरों में रहने को मजबूर रह रहे हैं। बारिश न होने का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बरसात के बाद निकले तेज धूप ने बढ़ायी उमस खेतों में बोई गई धान की नर्सरियां सूखने लगी हैं। पर्याप्त नमी नहीं मिलने से पौधों के खराब होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में किसान नर्सरियों को बचाने के लिए सिंचाई का सहारा लेने को मजबूर हैं। इससे उनकी लागत...