धूप-उमस की परवाह किए बिना बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे कांवरिये
मुंगेर, अगस्त 9 -- असरगंज/तारापुर, निज संवाददाता। श्रावणी मेले के 10वें दिन शनिवार को सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर कच्ची कांवरिया मार्ग कांवरियों से पटा रहा। सुबह से देर शाम तक केसरिया वस्त्रधारी कांवरियों का जत्था लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ता रहा। बोलबम और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा कांवरिया मार्ग दिनभर गूंजता रहा। कच्ची कांवरिया मार्ग पर प्रशासन की ओर से 24 घंटे भक्ति संगीत बजाया जा रहा है। वहीं, जगह-जगह कांवरियों द्वारा पूजा-पाठ और आरती किए जाने से पूरा मार्ग भक्तिमय बना हुआ है। शनिवार को कभी धूप तो कभी छांव और उमस भरी गर्मी के कारण कांवरियों को परेशानी हुई। इसके बावजूद कांवरियों का उत्साह कम नहीं हुआ और वे लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। अपराहन तीन बजे के बाद मौसम सुहाना होने पर कांवरियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.