गंगापार, मार्च 25 -- नवरात्र के सातवें दिन आदिशक्ति नवदुर्गा के कालरात्रि स्वरूप के दर्शन-पूजन को लेकर देवी मंदिरों में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। धूप, दीप नैवेद्य के साथ ही विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोगों ने मां कालरात्रि से मन्नतें मांगीं। सुबह चार बजे से ही देवी मंदिरों में उमड़ने वाला सैलाब देर शाम तक रहा। मां कालरात्रि स्वरूप के दर्शन-पूजन को लेकर बुद्धवार को देवी मंदिरों में भोर से आस्था का रेला दिखा। सुबह चार बजते ही मां पिलखिन देवी, सिकंदरा काली धाम , कटनई दुर्गा देवीधाम में शंखनाद के साथ ही घंटे और घड़ियाल से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। शाम तक भक्त दर्शन-पूजन के लिए उमड़े रहे तो उसके बाद लोगों ने अपने घरों में पूजा पाठ किया महिलाए देवी गीत गाई । नौ दिन व्रत रहकर मां की आराधना में लीन रहने वाली महिलाओं ने सातवें दिन म...