नोएडा, अप्रैल 24 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-52 में धुलाई सेंटर पर बैठे संचालक के साथ उसके रिश्ते के भतीजे ने मारपीट की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होशियारपुर गांव निवासी कांती प्रसाद कौशिक ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पंकज कौशिक सेक्टर-52 स्थित मेट्रो के पिलर नंबर-233 के निकट कार धुलाई सेंटर का संचालन करता है। पंकज 22 अप्रैल की रात करीब 10 बजे कार धुलाई सेंटर पर बैठा था, तभी वहां पर भाई का पोता भरत कौशिक उर्फ सोनू अपनी गाड़ी लेकर पहुंच गया। आरोप है कि भारत कौशिक ने अपने रिश्ते के चाचा पंकज कौशिक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- एक हजार रुपये के लेनदेन में मारपीट उसे रोकने का प्रयास किया तो भरत कौशिक ने पास में पड़े डंडे से मारना शुरू कर दिया। आरोपी जाते-जाते जान से मारने क...