अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर में गिरते भूजल स्तर व पानी संकट के बीच कार वाशिंग व आरओ सेंटर संचालक धरती की कोख खाली कर रहे हैं। महानगर में बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से आरओ व वाशिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं। पीने वाले लाखों लीटर पानी को रोजाना बर्बाद किया जा रहा है। वाहन धुलाई सेंटर वाले रोजाना पांच लाख लीटर से अधिक पानी पाताल से निकालकर नालों में पहुंचा रहे हैं। इनके यहां नहीं को कोई जांच के लिए जाता है और नहीं कोई मीटर लगा है। यही स्थिति आरओ सेंटर वालों की भी है कोई कहीं पंजीकृत नहीं है। अलीगढ़ में भूगर्भ जल ही पीने का एक मात्र स्रोत है। सरफेस वाटर की व्यवस्था अलीगढ़ में नहीं है। गर्मी में पानी का संकट बढ़ जाता है। हैंडपंप, सबमर्सिबल, नलकूप पानी छोड़ने लगते हैं। ओवरहेड टैंक भर नहीं पाते हैं। पानी की तीन सतह को हम खाल...