रांची, जुलाई 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र के टंकी साइड की रहने वाली एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया है। आरोप नयासराय के रहने वाले फरजान नामक युवक पर लगा है। इस संबंध में लड़की के पिता ने धुर्वा थाने में फरजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री चार जुलाई की दोपहर में घर से सामान खरीदने के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। खोजबीन पर पता चला कि नयासराय का फरजान उसे लेकर फरार हुआ है। हालांकि फरजान से मिलने व बाचतीच करने के लिए कई बार वह अपनी लड़की को मना भी की। मगर वह नहीं मानती थी। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.