रांची, अप्रैल 9 -- झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा विद्युत सब स्टेशन में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह यहां प्रतिबंधित उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के नाम का एक संदिग्ध लिफाफा बरामद हुआ। इस लिफाफे के साथ कारतूस बंधा होने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और यह घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस सूत्रों से मिली मिली जानकारी के अनुसार, सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मचारियों की नजर सब स्टेशन परिसर में पड़े एक लावारिस लिफाफे पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर देखा, तो लिफाफे पर स्पष्ट अक्षरों में धुर्वा विद्युत सब स्टेशन, जरूरी सूचना, लाल सलाम लिखा हुआ था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि लिफाफे के साथ एक कारतूस बंधा हुआ था, जिसे देखकर कर्मचारियों के बीच भय का माहौल पैदा हो गया।कारतूस भी मिला घटन...