रांची, मई 7 -- रांची। धुर्वा सेक्टर थ्री के रहने वाले साहिल भारद्वाज का पीछा कर बदमाशों ने गाली-गलौज कर पीट दिया। इस संबंध में साहिल ने अज्ञात के विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। साहिल ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को सेल सिटी के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान बुलेट सवार ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं रुके। इसके बाद पीछा करते हुए दोनों बदमाश सेक्टर वन के पास पहुंचे और उन्हें रोककर मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- रास्ते में रोककर युवक से मारपीट, तीन नामजद पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...