रांची, जून 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के धुर्वा शालीमार बाजार के समीप रहने वाले लापता सगे भाई करण शर्मा और अर्जुन शर्मा छठे दिन शनिवार को भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस की जांच में यह बात सामने आयी है कि दोनों भाई अंतिम बार हटिया रेलवे स्टेशन के पास देखे गए हैं। वे दोनों सगे भाई अपने साथ एक अन्य बच्चे को भी साथ लेकर गए हैं। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दोनों बच्चों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। शहर के हर इलाके का सीसीटीवी कैमरा खंगाला जा रहा है। सिटी एसपी का कहना है कि दोनों बच्चे पहले भी कई बार घर से भाग चुके हैं। हालांकि दोनों की तलाश जारी है।

मामले में करण की मां डोली देवी डोली देवी ने धुर्वा थाने में बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। मां डोली ने पुलिस को बताया कि करण एक जनवरी क...