रांची, अक्टूबर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची में जल स्रोतों के संरक्षण से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार और एमिकस क्यूरी इंद्रजीत सिन्हा से अब तक कोर्ट के आदेश के तहत की गई कार्रवाई का विस्तृत ब्योरा मांगा है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने गुरुवार को मामले की सुनवाई के बाद सभी पक्षों को यह निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी। इस दिन अदालत के निर्देश के बाद दाखिल रिपोर्ट और अब तक हुई कार्रवाई, संरक्षण और अतिक्रमण हटाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी। पिछली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया था कि रांची के तीन प्रमुख जलाशयों धुर्वा डैम, कांके और गेतलसूद डैम के लिए अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित रिपोर्ट रांची के उपायुक्त की ओर स...