मधुबनी, सितम्बर 29 -- मधुबनी,हिटी। जयनगर रेलखंड पर 13032 जयनगर- हावड़ा धुरियान एक्सप्रेस एवं 13186 जयनगर सियालदह गंगासागर एक्सप्रेस चार अक्टूबर तक रद्द रहने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। मोकामा में नए रेल पुल पर चल रहे गैर इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर दोनों ट्रेन को चार अक्टूबर तक रद्द की गई है। इससे हावड़ा एवं सियालदह जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। धुरियान ट्रेन रद्द होने से सिमरिया गंगा स्नान करने वालों श्रद्धालुओं की परेशानी अधिक बढ़ गई है। मिथिला में कोई भी धर्म व कर्म बगैर गंगा स्नान का नहीं होता है। धुरियान एक्सप्रेस जयनगर से खुलकर सभी छोटे बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए अहले सुबह सिमरिया जाती है। वहां पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर पूजा पाठ के लिए गंगाजल घर लाते हैं। ऐसे में परेशानी अधिक हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में...