धुरलख के शलभ ने किया जिले का नाम रोशन
समस्तीपुर, जून 15 -- समस्तीपुर। धुरलख निवासी पूर्व स्टेशन अधीक्षक मिथिलेश कुमार सिंहा के पौत्र डा. शलभ को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कार्य के प्रति समर्पण एवं राष्ट्र सेवा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। शलभ के पिता संजीव सिंहा एवं माता ममता सिंहा ने बताया कि अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय, लखनऊ में उप्र सरकार की ओर से रविवार को आयोजित एक समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के हाथों शलभ को यह सम्मान प्राप्त हुआ। वर्तमान में शलभ हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, बाराबंकी के ईएनटी एवं हेड एंड नेक सर्जरी विभाग में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- धुरलख के शलभ ने किया जिले का नाम रोशन शलभ की इस उपलब्धि से धुरलख सहित पूरा समस्तीपुर गौरवान्वित हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.