गढ़वा, दिसम्बर 27 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के गांवों में हाथियों का उत्पात जारी है। ताजा घटनाक्रम में शुक्रवार रात हाथियों के झुंड ने अंबाखोरेया गांव में घुसकर कई घरों को न सिर्फ ध्वस्त किया, बल्कि घरों में रखी खाद्य सामग्री भी खा गए। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथी लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं। विभाग हाथियों को भगाने की कार्रवाई करे। हाथियों के झुंड ने राजा गोंड, प्रेम गोंड, राजदेव गोंड के अलावा पंचफेड़ी के बीरबल परहिया के घर को घर को ध्वस्त कर दिया। उसके अलावा घर के अंदर रखे धान व खाद्य सामग्री को चट कर गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शोर-शराबा करना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद गांव के लोग हाथियों को खदेड़ने में सफल रहे। जबतक हाथी गांव से भागते तबतक काफी नुकसान पहुंचा चुके थे। ग्रामीणों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.