गढ़वा, मई 16 -- गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी कला गांव निवासी राजश्री की पत्नी 31 वर्षीया राजकुमारी देवी कुएं में गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह कुएं से पानी भर रही थी। उसी बीच चक्कर आने पर वह कुएं में गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...