गढ़वा, अप्रैल 10 -- धुरकी, प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत परासपानीखुर्द गांव के प्रवासी मजदूर की मौत हैदराबाद में हो गई। हैदराबाद में मजदूरी कर रहे 38 वर्षीय आदिमजाति युवक उपेंद्र कोरवा की काम के दौरान छत से गिरने के बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार शाम को शव एंबुलेंस से पैतृक गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। मृतक मजदूर के परिजनों के अनुसार, उपेंद्र करीब एक साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अपने गांव घर से पलायन कर हैदराबाद गया था। बताया गया कि गत सोमवार को काम के दौरान अचानक वह छत से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसके साथी मजदूरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन मंगलवार को इलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गई। महज एक सप्ताह में इस गां...