नई दिल्ली, मई 7 -- धुरंधर पार्ट 1 और पार्ट 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। हर जगह रणवीर सिंह की फिल्म की चर्चा है। फैंस बहुत वक्त से अटकलें लगा रहे हैं कि फिल्म का पार्ट 3 भी आ सकता है। अब फैंस की ये अटकलें तेज हो गई हैं क्योंकि मेकर्स ने इस साल के अंत तक एक सरप्राइज की ओर इशारा किया है। सरप्राइज की बात सामने ही आते फैंस को लग रहा है कि उन्हें धुरंधर 3 भी देखने को मिल सकती है।क्या धुरंधर 3 बनने जा रही है? धुरंधर फिल्म की प्रोड्यूसर्स में से एक ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा संग खास बातचीत में कहा, "धुरंधर पर अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है। इस साल के अंत तक दर्शकों के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा। कुछ खास है हमारे पास। " यह भी पढ़ें- धुरंधर को प्रोपेगेंडा बताने वाले पर भड़कीं कांग्रेस प्रवक्ता; 'मुसलमानों को...'लंबे वक्त से थी ध...