नई दिल्ली, फरवरी 17 -- 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर इस साल की सबसे बड़ी टक्कर होने वाली है। धुरंधर 2 और टॉक्सिक की रिलीज को लेकर फैंस में एक्साइटमेंट हैं। दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। धुरंधर के बाद धुरंधर 2 को लेकर ज्यादा बज लग रहा है। ऐसे में कोशिश की जा रही थी कि टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाए। ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि अधूरे काम की वजह से मेकर्स टॉक्सिक की रिलीज पोस्टपोन कर सकते हैं। लेकिन अब ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो यश अपनी फिल्म के लिए 19 मार्च तय कर चुके हैं। ये उनका ईगो नहीं बल्कि फिल्म को लेकर उनका विश्वास है।यश नहीं बदलेंगे टॉक्सिक की रिलीज वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यश फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदल रहे हैं। पोर्टल ने अपने सूत्र के हवाले से लिखा है कि यश बहुत ही समझदार बिजनेसमैन हैं। अगर उन्हें धुरंधर 2 से डर होता तो वो...